{"_id":"624cd5ddcdb975273f52afc5","slug":"today-many-trains-canceled-due-to-traffic-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: आज ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें रद्द, कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत: आज ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें रद्द, कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
Wed, 06 Apr 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:20 AM IST
सार
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल व ट्रेन संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन ईएमयू स्पेशल रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माणकार्य की वजह से रेलवे ने सोनीपत-सांदल कलां स्टेशन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल व ट्रेन संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन ईएमयू स्पेशल रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 12460/2459 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होकर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस को सोनीपत-गोहना-पानीपत होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चलेगी तो ट्रेन संख्या 12057 नई दिल्ली ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली-सोनीपत के बीच 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को कुरुक्षेत्र-करनाल के बीच 20 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे ने झांसी रेल मंडल के बानमोर स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य शुरू करने जा रहा है। ऐसे में 8 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई ताज एक्सप्रेस अपनी यात्रा आगरा कैंट पर समाप्त करेगी।