फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To go hill station with girl friend on New Year crime of robbery was done reached police station

दिल्ली: नए साल पर गर्लफ्रेंड के साथ जाना था हिल स्टेशन, पहुंच गया पुलिस स्टेशन, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

पुलिस ने बदमाश को उसके दो नाबालिग साथी के साथ पकड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों के पकड़े जाने से लूटपाट की चार वारदातों के सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन और लूटी गई एसेंट कार बरामद की है।

विज्ञापन
To go hill station with girl friend on New Year crime of robbery was done reached police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

द्वारका इलाके में एक बदमाश लूटपाट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देकर नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिल स्टेशन जाना था, लेकिन पुलिस ने 50 किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर उसे हिल स्टेशन जाने से पहले ही पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश को उसके दो नाबालिग साथी के साथ पकड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों के पकड़े जाने से लूटपाट की चार वारदातों के सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन और लूटी गई एसेंट कार बरामद की है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार एक बदमाश की पहचान साहुपुरा, बल्लभगढ, हरियाणा निवासी पवन (22) के रूप में हुई है। उसपर बदरपुर इलाके में एक वाहन चुराने का मामला दर्ज है। 24 दिसंबर तड़के सवा तीन बजे पुलिस को द्वारका नार्थ इलाके में एक एसेंट कार लूटे जाने की शिकायत मिली। पीड़ित चालक संजीव ने बताया कि बदमाशों ने कार पंचर होने की बात कहकर उसे कार से उतारा और सिर पर पंच मारकर उसे घायल करने के बाद कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तीन दिन से लगातार लूटपाट की चौथी वारदात होने के बाद मामले की जांच जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सभी वारदातों के घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। करीब 50 किलोमीटर में लगे फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिगों को बिंदापुर इलाके से दबोच लिया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके निशानदेही पर मटियाला से लूटी गई कार बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पवन ने बताया कि नए साल पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिल स्टेशन जाना चाहता था। इसलिए वह ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं एक नाबालिग ने बताया कि उसने अपनी मां के निर्देश पर कार लूटी। उसकी मां उस कार इस्तेमाल शराब तस्करी में करना चाहती थी। लूटपाट के बाद उसने कार, चाबी और मोबाइल फोन अपनी मां को दे दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने द्वारका नार्थ, जाफरपुर कलां और बाबा हरिदास नगर थाना इलाके में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed