{"_id":"60f9d3418ebc3e583c223704","slug":"timarpur-mla-s-office-got-the-country-s-first-iso-certificate-ashram-news-noi5951026187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमारपुर विधायक कार्यालय को मिला देश का पहला आईएसओ प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिमारपुर विधायक कार्यालय को मिला देश का पहला आईएसओ प्रमाणपत्र
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में अब एक ऐसा विधायक कार्यालय भी है, जिसे आईएसओ प्रमाणपत्र मिल गया है। 70 विधानसभा क्षेत्रों में तीमारपुर विधायक कार्यालय को यह प्रमाणपत्र मिला है। देश का यह पहला विधायक कार्यालय होगा, जिसे आईएसओ मानकीकरण पर खरा पाया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीमारपुर के विधायक दिलीप पांडे को यह प्रमाणपत्र मुखर्जी नगर स्थित जल बोर्ड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सौंपेंगे।
आम आदमी पार्टी के तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडे के ‘तिमारपुर विधायक कार्यालय’ को आईएसओ 9001-2015 प्रमाणपत्र मिला है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि विधायी अधिकारियों की योग्यता और कार्य नैतिकता के बारे में शायद ही कभी सवाल पूछे जाते हैं। तिमारपुर में महसूस किया गया है कि एक गुणवत्ता मानकीकरण प्रणाली स्थापित करने की जरूरत है। आईएसओ 9001 दुनिया का सबसे मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) मानक है।
तिमारपुर में दिलीप पांडे का विधायक कार्यालय आईएसओ प्रमाणित होने वाला पहला कार्यालय बन गया है। आईएसओ का उद्देश्य संगठनों को अपने ग्राहकों और अन्य हितधारकों की जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद करना है। यह वस्तुओं या सेवाओं के प्रावधान में लगातार गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक ढांचे का निर्माण करके प्राप्त किया जाता है।
विज्ञापन
व्हॉट्सएप और मैसेज भेजकर किया जाता है अपडेट
तीमारपुर के फ्रंटल इंचार्ज कुमार गौतम के अनुसार, दुनिया में करीब दस लाख निगमों के पास ही इस तरह के प्रमाणपत्र हैं। कार्यालय में विभागवार मानक संचालन प्रक्रियाएं निर्धारित की गईं। स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। समानांतर रूप से वार्ड, मंडल और विधानसभा स्तर पर एक एस्केलेशन मैट्रिक्स की स्थापना की गई। विधायक कार्यालय ने एक गुणवत्ता नियमावली तैयार की है। रिस्क असेसमेंट कराया गया। इस तरह से इस कार्यालय को तीन साल के लिए प्रमाणपत्र मिला है। एक शिकायत प्रबंधन सॉफ्टवेयर और एक ब्रांड का नए एप विकसित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एसएमएस और व्हॉट्सएप पर अपडेट कराया जाता है।
विधायक कार्यालय ने विकेंद्रीकृत शासन की दिशा में सुनियोजित दृष्टिकोण अपनाया है। प्रमाणपत्र का मानक 7 गुणवत्ता प्रबंधन पर तय किया गया है, जिसमें एक मजबूत ग्राहक फोकस, शीर्ष प्रबंधन की भागीदारी और निरंतर सुधार के लिए एक अभियान शामिल है।
सात गुणवत्ता प्रबंधन
1. ग्राहक फोकस
2. नेतृत्व
3. लोगों की भागीदारी
4. प्रक्रिया दृष्टिकोण
5. सुधार
6. साक्ष्य आधारित निर्णय लेना
7. संबंध प्रबंधन