फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Timarpur MLA office gets country first ISO certificate arvind Kejriwal will hand over certificate to Dilip Pandey

दिल्ली: तिमारपुर विधायक कार्यालय को मिला देश का पहला आईएसओ प्रमाण पत्र, सीएम केजरीवाल सौंपेंगे दिलीप पांडे को सर्टिफिकेट

Thu, 22 Jul 2021 09:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 09:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि विधायी अधिकारियों की योग्यता और कार्य नैतिकता के बारे में शायद ही कभी सवाल पूछे जाते हैं। तिमारपुर में महसूस किया गया है कि एक गुणवत्ता मानकीकरण प्रणाली स्थापित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Timarpur MLA office gets country first ISO certificate arvind Kejriwal will hand over certificate to Dilip Pandey
दिलीप पांडे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में अब एक ऐसा विधानसभा कार्यालय भी है, जिसे आईएसओ प्रमाण पत्र मिल गया है। दिल्ली के 70 विधानसभा में तीमारपुर विधानसभा कार्यालय को यह प्रमाण मिला है। देश का यह पहला विधानसभा कार्यालय होगा, जिसे आईएसओ मानकीकरण पर खरा पाया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीमारपुर के विधायक दिलीप पांडे को यह प्रमाण पत्र मुखर्जी नगर जलबोर्ड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सौपेंगे। आम आदमी पार्टी के तिमारपुर विधानसभा विधायक दिलीप पांडे के ‘तिमारपुर विधायक कार्यालय’ को आईएसओ 9001-2015 प्रमाण पत्र मिला है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का कहना है कि विधायी अधिकारियों की योग्यता और कार्य नैतिकता के बारे में शायद ही कभी सवाल पूछे जाते हैं। तिमारपुर में महसूस किया गया है कि एक गुणवत्ता मानकीकरण प्रणाली स्थापित करने की जरूरत है। आईएसओ 9001 दुनिया का सबसे मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) मानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक स्तर पर तिमारपुर में दिलीप पांडे का विधायक कार्यालय आईएसओ प्रमाणित होने वाला पहला कार्यालय बन गया है। आईएसओ का उद्देश्य संगठनों को अपने ग्राहकों और अन्य हितधारकों की जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद करना है। यह वस्तुओं या सेवाओं के प्रावधान में लगातार गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक ढांचे का निमार्ण करके प्राप्त किया जाता है। आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप जिसमें अच्छी नीति सुधार के साथ सक्रियता अपनाई जाती है।

वहाट्सएप व मैसेज भेजकर अपडेट किया जाता है
तीमारपुर के फ्रंटल इंचार्ज कुमार गौतम के अनुसार दुनिया में करीब दस लाख निगमों के पास ही इस तरह के प्रमाण पत्र हैं। कार्यालय में विभागवार मानक संचालन प्रक्रियाएं निर्धारित की गईं। स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समानांतर रूप से वार्ड, मंडल और विधानसभा स्तर पर एक एस्केलेशन मैट्रिक्स की स्थापना की गई। विधायक कार्यालय ने एक गुणवत्ता नियमावली तैयार की है। रिस्क असेसमेंट कराया गया। इस तरह से इस कार्यालय को तीन साल के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त दिया गया है। एक शिकायत प्रबंधन सॉफ्टवेयर और एक ब्रांड के नए एप विकसित किया गया है। विधानसभा के लोगों को एसएमएस और व्हाट्सएप पर अपडेट कराया जाता है।


विधायक कार्यालय ने विकेंद्रीकृत शासन की दिशा में सुनियोजित दृष्टिकोण अपनाया है। प्रमाण पत्र का मानक 7 गुणवत्ता प्रबंधन पर तय किया गया है। जिसमें एक मजबूत ग्राहक फोकस, शीर्ष प्रबंधन की भागीदारी और निरंतर सुधार के लिए एक अभियान शामिल है।

सात गुणवत्ता प्रबंधन
1. ग्राहक फोकस
2. नेतृत्व
3. लोगों की भागीदारी
4. प्रक्रिया दृष्टिकोण
5. सुधार
6. साक्ष्य आधारित निर्णय लेना
7. संबंध प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed