फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tillu Tajpuria arrested, on three-day remand

टिल्लू ताजपुरिया गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर

Thu, 30 Sep 2021 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Tillu Tajpuria arrested, on three-day remand
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी शूटआउट में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों को पनाह देने वाले उमंग यादव के खुलासे के बाद टिल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उमंग ने खुलासा किया था कि टिल्लू के कहने पर ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या करवाई गई है। दिल्ली पुलिस ने मंडोली जेल से टिल्लू को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि टिल्लू को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी कोर्ट नंबर-207 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटर राहुल व जयदीप को पनाह देने वाले हैदरपुर निवासी उमंग यादव के खुलासे के बाद टिल्लू ताजपुरिया को गिरफ्तार किया गया है। उमंग ने पूछताछ में बताया था कि उसके पास टिल्लू ताजपुरिया का फोन आया था और शूटरों को पनाह देने व रोहिणी कोर्ट पहुंचाने को कहा था। उसने शूटरों को सभी तरह का साथ दिया। उमंग ने बताया कि टिल्लू उससे सिग्नस पर इंटरनेट कॉलिंग करता था। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से टिल्लू के संपर्क में था। टिल्लू ने ही उसे हथियार दिलवाया था। उमंग के खुलासे के बाद टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टिल्लू को रोहिणी शूटआउट की जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसी में गिरफ्तार किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू से पूछताछ के बाद गैंगस्टर नवीन बाली व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर सुनील राठी से भी पूछताछ की जा सकती है। माना जा रहा है कि दोनों की रोहिणी शूटआउट में गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिल्लू पर हमले की आशंका, गुप्त जगह पर रखा
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से दिल्ली में गैंगवार हो रही है और टिल्लू के कहने पर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई गई है, ऐसे में टिल्लू पर हमला हो सकता है। इसे देखते हुए टिल्लू ताजपुरिया को नई दिल्ली इलाके में एक गुप्त जगह पर रखा गया है। अपराध शाखा की जो टीम इस मामले की जांच कर रही है, उसका कार्यालय रोहिणी के सेक्टर-18 में है। सुरक्षा के लिहाज से टिल्लू को नई दिल्ली इलाके में रखा गया है। जिस जगह पर टिल्लू को रखा गया है वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

शूटआउट की साजिश को लेकर कई राज उगले
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू से बुधवार को मंडोली जेल में पूछताछ की थी। पूछताछ में टिल्लू ने शूटआउट की साजिश को लेकर कई राज बताए। टिल्लू ने बताया कि जो तीसरा शूटर मोनू नेपाली रोहिणी कोर्ट में आया था उसका फर्जी नाम है। मोनू नेपाली गैंगवार में मारा जा चुका है। तीसरे शूटर को फर्जी नाम मोनू नेपाली के नाम से रोहिणी कोर्ट भेजा गया था। टिल्लू ने उमंग को भी उसका गलत नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed