फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tihar jail one prisoner died in suspicious condition family alleges jail admin of negligence

तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया ये आरोप

Wed, 17 Feb 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
tihar jail one prisoner died in suspicious condition family alleges jail admin of negligence
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अशोक विहार इलाके में आपसी झगड़े में हुई हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। मृत कैदी के परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि झगड़े में कैदी के जांघ में चाकू लगा हुआ था और उसका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


11 फरवरी को अशोक विहार के वजीरपुर रेलवे लाइन पर आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। मारपीट के दौरान चाकू लगने से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये थे। जिनकी पहचान महेंद्र, उसका भांजा सुदामा और दूसरे पक्ष के रवि के रूप में हुई। इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गयी। अशोक विहार थाना पुलिस ने 12 फरवरी को रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांघ में चाकू लगे होने की वजह से उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे गयी थी। उसके बाद भी वह जेल के अस्पताल में भर्ती था।

मंगलवार सुबह वह अपने विस्तर पर अचेत मिला था। उसे तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृत रवि के पिता इंद्रजीत ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वह जेल गया था तो वह पूरी तरह से ठीक था। लेकिन अब उसके शरीर में कई जगहों पर चाकू के जख्म हैं। रवि की मौत की न्यायिक जांच की जा रही है।

क्या था मामला
महेंद्र अपने भाई सूरज, राकेश और भांज के साथ वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गियों में रहता था। उनके भाई सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की रात करीब सवा आठ बजे इलाके के रवि, नीरज, राहुल, सूरज रेलवे लाइन के पास उसके भाई राकेश की पिटाई कर रहे थे। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए जब वह अपने भाई बड़े भाई महेंद्र,भांजे सुदामा के साथ गए तो आरोपियों ने उन लोगों पर चाकू डंडे आदि से हमला कर दिया। हमलावरों ने महेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे आंत बाहर आ गई थी। घायल को पहले दीपचंद बंधु फिर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। हमले में सुदामा भी चाकू लगने से घायल हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रवि ने अपनी शिकायत में महेंद्र व उनके भाईयों पर चाकू, डंडे से हमला कर उसे और उसके दोस्तों को घायल करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed