फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tihar jail has no jammers that can block 4 g signals

तिहाड़ में ऐसा कोई जैमर नहीं जो 4 जी सिग्नल को ब्लॅाक कर सके

Mon, 15 Mar 2021 07:21 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
tihar jail has no jammers that can block 4 g signals
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

तिहाड़ जेल देश की सबसे बड़ी जेल है। इस जेल में लगे जैमर 4 जी सिग्नल को रोकने में सक्षम नहीं हैं। पिछले हफ्ते, तिहाड़ की जेल नंबर 8 में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के तहसीन अख्तर के पास से दो स्मार्टफोन बरामद किए गए थे, जिनमें से एक फोन से कथित तौर पर एक संदेश भेजा गया था जिसमें मुकेश अंबानी के घर के पास पाए गए विस्फोटकों की लिए जिम्मेदारी ली गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को फोन ऐप टेलीग्राम पर एक चैट से ये कुछ जानकारी प्राप्त हुई थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार खुद को जैश-उल-हिंद कहने वाले एक आतंकी समूह ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी कार लगाने की जिम्मेदारी ली थी। इस टेलीग्राम समूह को दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर बनाया गया था।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने गुरुवार रात तिहाड़ जेल 8 के अंदर छापा मारा और दो फोन जब्त किए। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अख्तर ने 26 फरवरी को टेलीग्राम पर जैश-उल-हिंद - समूह बनाया और महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में विस्फोटकों से लदी एक विस्फोटक को रखने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जेल अधिकारियों का कहना है कि परिसर में 100-120 सेल फोन जैमर की जरूरत है जो जेल परिसर के भीतर 4 जी सिग्नल को ब्लॉक करने में सक्षम हों। इस समय परिसर में 45 से भी कम जैमर हैं और ये जैमर सिर्फ 3जी सिग्नल को ब्लॅाक करने में सक्षम हैं। एक जेल अधिकारी का कहना है कि इस बात का फायदा उठाते हुए कैदियों ने 4 जी इंटरनेट का उपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed