{"_id":"600f102b8ebc3e08bd7b6230","slug":"three-years-old-child-crushed-under-the-tyre-of-tractor-ashram-news-noi561977190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबकर तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबकर तीन साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार दोपहर चालक की लापरवाही की वजह से ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घायल होने के बाद बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के बयान पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृत बच्चे की पहचान शौर्य (3) के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ झिमर गांव भलस्वा डेयरी इलाके में रहता था। पिता दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे थे। वह निजी कंपनी में काम करता है। इसी मकान में बनवारी नाम का युवक रहता है जो पेशे से ड्राइवर है और अपने परिचित सतवीर सिंह के खेत में काम करता है।
दोपहर तीन बजे वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान बनवारी वहां ट्रैक्टर लेकर आया। उसने बताया कि सतवीर ने उसे खेत से चुकंदर लेकर धोने के लिए बोला है। बनवारी ने ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर शौर्य को बिठा लिया और अचानक उसने बड़ी तेजी से ट्रैक्टर को चलाया। झटका लगने से शौर्य सीट से नीचे गिर गया और जब तक बनवारी ट्रैक्टर को रोकता, पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
शौर्य बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार वाले उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।