{"_id":"61ede8f1fc59a1256d1d4e17","slug":"three-policemen-including-sho-arrested-for-taking-bribe-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : रिश्वत लेते थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, आरोपियों के आवास पर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : रिश्वत लेते थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, आरोपियों के आवास पर सीबीआई का छापा
Mon, 24 Jan 2022 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:16 AM IST
सार
मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर कालिंदी कुंज थानाध्यक्ष को दबोचा। बाउंड्री वॉल बनाने की अनुमति देने की एवज में मांगे थे 39000 रुपये।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में कालिंदी कुंज के थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद, हवलदार राकेश यादव व सिपाही दिनेश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी निर्माण की अनुमति देने के लिए पैसे मांग रहे थे। हवलदार और सिपाही को पैसे लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जबकि हवलदार के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार कर्मियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई है। सीबीआई की मुख्य प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष, हवलदार और सिपाही के जरिये पीड़ित से 39 हजार रुपये की मांग का रहा था।
विज्ञापन
आरोपी पीडि़त से मदनपुर खादर एक्सटेंशन पार्ट-3 में करीब 132 वर्गगज के भूखंड की बाउंड्री वॉल के निर्माण की अनुमति देने के लिए 500 रुपये प्रति वर्गगज की दर से रिश्वत की मांग कर रहे थे। बाद में इसे घटाकर 300 रुपये प्रति वर्गगज कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने शनिवार को जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से हवलदार की उपस्थिति में 39,000 रुपये की रिश्वत लेने वाले सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद हवलदार के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली।
इस रिकॉर्डिंग के आधार पर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर्मियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई है।