फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three passengers going to Germany with fake visas arrested CISF handed over to police

दिल्ली: फर्जी वीजा लेकर जर्मनी जा रहे तीन यात्री गिरफ्तार, सीआईएसएफ ने किया पुलिस के हवाले

Fri, 18 Mar 2022 03:38 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 03:38 AM IST
सार

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम आईजीआई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ की निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल तीन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन यात्रियों हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Three passengers going to Germany with fake visas arrested CISF handed over to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के जवानों ने फर्जी वीजा लेकर जर्मनी जा रहे तीन यात्रियों को पकड़ा। तीनों यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर यात्रियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम आईजीआई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ की निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल तीन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन यात्रियों हिरासत में लिया। यात्रियों की पहचान गांव दुल्हावल, लुधियाना पंजाब निवासी सुच्चा सिंह, गांव अकालगढ़, रोपड़ पंजाब सुरजीत सिंह और तंगराला, फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि तीनों यात्रियों को जर्मनी जाना था। तीनों यात्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच की गई। उनके पासपोर्ट पर चिपकाए गए वीजा जाली लग रहा था। शक होने पर मामले की सूचना जर्मन दूतावास के संपर्क अधिकारी को दी गई। जिन्होंने बाद में बताया कि पासपोर्ट पर चिपकाए गया वीजा जाली है। इसके बाद तीनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed