फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three miscreants of the gang who cheated the auto dealer arrested in delhi

दिल्ली : ऑटो डीलर को ठगने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, फर्जी आधार बनाकर करते थे ठगी

Fri, 01 Apr 2022 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 06:16 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो अकाउंट और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस को मामले में विनय कुमार यादव, हिमांशु पाल और अनुज कुमार कसाना समेत अन्य लोगों की तलाश है। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की  जा रही है।

विज्ञापन
Three miscreants of the gang who cheated the auto dealer arrested in delhi
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर व राष्ट्रीय बैंकों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।  आरोपियों की पहचान बागपत निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू (29), बेहटा-हाजीपुर, गाजियाबाद निवासी पंकज कुमार (28) और शाहदरा निवासी दीपक कुमार (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो अकाउंट और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस को मामले में विनय कुमार यादव, हिमांशु पाल और अनुज कुमार कसाना समेत अन्य लोगों की तलाश है। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की  जा रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों उनकी टीम को गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से एक शिकायत मिली थी। 
शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में ऑटो मोबाइल कंपनी का डीलर है। पिछले दिनों उसके पास एक नामी कंपनी से ईमेल आया था। कंपनी ने एक बस खरीदने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उसने कुछ जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र ने अपनी कंपनी के लेटर हेड पर जानकारी दी और खाते की जानकारी के लिए एक रद्द चेक ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया। कुछ ही दिनों बाद उसके बैंक खाते से 11.52 लाख रुपये निकल गए। 

जांच में पता चला कि आरोपियों ने नरेंद्र का फर्जी लेटर हेड बनाकर बैंक को एक खाते में पेमेंट करने के लिए भेजा था। आरोपियों ने बताया कि यह लोग एक विशेष एप के जरिये फर्जी आधार कार्ड बनवाकर सिम जारी करवा लेते थे। फिलहाल इन लोगों ने करीब 100 से अधिक सिमकार्ड जारी करवाए हुए थे। इनकी मदद से दिल्ली में 11.52 लाख, मथुरा में 24.72 लाख, कोलकाता में 25 लाख और तेलंगाना में 35 लाख की ठगी  कर चुके हैं।

ऐसे करते थे वारदात
आरोपियों ने बताया कि वह लोग देशभर के बड़े ऑटो मोबाइल डीलर को बड़ी-बड़ी नामचीन  कंपनियों के नाम से ईमेल भेजते थे। आरोपी कुछ वाहनों को खरीदने की इच्छा जाहिर करते थे। उसके बदले वाहनों की डिटेल के साथ खाते की डिटेल भी मांगी जाती थी। इनके खाते की जानकारी मिलते ही आरोपियों को पता चल जाता था कि किस बैंक में उनके खाते हैं।

उसके फर्जी आधार कार्ड की मदद से लिए गए सिमकार्ड के नंबरों को टूू-कॉलर पर पीड़ितों के नाम से सेव करवा दिया जाता था। बाद में बैंक को पीड़ितों के फर्जी लेटर हेड से उनकी ईमेल से मिलती-जुलती मेल से ईमेल किया जाता था। इसके बाद ट्रू-कॉलर पर सेव नंबरों से बैंक अधिकारियों को कॉल कर दिए गए खातों में तुरंत रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता था।
 

विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा का इंतजाम करने वाला एजेंट गिरफ्तार

विदेशों में विलासितापूर्ण जीवन और नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी कागजात के जरिए लोगों को विदेश भेजने वाले एक एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कोयंबटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एजेंट को एक यात्री की निशानदेही पर गिरफ्तार किया। जिसे पुलिस ने पहले ही फर्जी कागजात के जरिए विदेश जाते समय हवाई अड्डे से   गिरफ्तार किया था।

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी एजेंट की पहचान कोयंबटूर, तमिलनाडु निवासी जसवा टी(31) के रूप में हुई है। 16 मार्च को इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने फर्जी कागजात के जरिए अबू धावी जा रहे एक यात्री को पकड़ा। यात्री की पहचान पुंडुचेरी निवासी सुरेश कृष्णन के रूप में हुई। सुरेश के पास से कनाडा का फर्जी वीजा मिला।

यात्री के खिलाफ आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यात्री ने बताया कि एक एजेंट जसवा टी उससे लाखों रुपये लेकर कनाडा का वीजा और अन्य कागजात उपलब्ध करवाया था। वह कोयंबटूर स्थित अपने कार्यालय में मिलता है। एजेंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की और 21 मार्च को वहां छापा मारकर पुलिस ने जसवा टी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने सहयोगी शानू और अंकित के जरिए यात्री के लिए कनाडा का वीजा की व्यवस्था की थी। वह एजेंटों के बनाए गए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एजेंट शानू और अंकित के संपर्क में आया। एजेंट शानू और अंकित के बीच भाषा की दिक्कत थी। लेनदेन के लिए उसने अपने दोस्त कुणाल को भी इसमें शामिल किया। कुणाल शानू से संपर्क कर सौदा करता था। यात्री से मिले पैसे को कुणाल ने शानू के खाते में ट्रांसफर कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed