फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three metro stations of Yellow Line will remain closed till 6.30 am on Sunday due to track maintenance.

दिल्ली : ट्रैक रखरखाव के कारण रविवार  सुबह 6.30 बजे तक यलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

Sat, 19 Feb 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 04:54 AM IST
सार

इस दौरान चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली सहित तीन मेट्रो स्टेशन सुबह 6.30 तक बंद रहेंगे। इसके बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Three metro stations of Yellow Line will remain closed till 6.30 am on Sunday due to track maintenance.
yellow line metro

विस्तार

यलो लाइन के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक रखरखाव के कारण रविवार को मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सेवाएं शुरू होने से सुबह 6.30 बजे तक कश्मीरी गेट-राजीव चौक के बीच मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली सहित तीन मेट्रो स्टेशन सुबह 6.30 तक बंद रहेंगे। इसके बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। 

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को वायलेट लाइन के जरिये राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान यात्रियों को कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस से वायलेट लाइन की मेट्रो पर सफर कर सकते हैं। येलो लाइन के शेष हिस्से में समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर के बीच इस दौरान हर रविवार के लिए नियत समय सारिणी के मुताबिक मेट्रो उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed