फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested including two scrap dealers who stole nozzle and LED from VIP area

पीएम आवास से कुछ दूरी पर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including two scrap dealers who stole nozzle and LED from VIP area
चाणक्यपुरी पुलिस ने पानी के फव्वारे के नोजल व एलईडी लाइट चुराने वाले दो स्क्रैप डीलर समेत पांच क? - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर सम्राट होटल के पास फव्वारे के नोजल और एलईडी लाइट चोरी करने वाले तीन आरोपियों समेत दो स्क्रैप डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्क्रैप डीलर के कब्जे से फव्वारे के 42 नोजल और फव्वारे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली छह एलईडी लाइटें बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान कांगड़ा निवासी अमित (27), सुखराम(40) और मुरादाबाद निवासी सूरज (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार सम्राट होटल के पास व जीकेपी एरिया से फव्वारे के नोजल व एलईडी लाइटें चुराने का मामला सामने आया था। आरोपियों ने फव्वारे के 81 नोजल व 17 छोटे नोजल और 25 एलईडी लाइटें चुरा ली थीं। चाणक्यपुरी व तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी चाणक्यपुरी सुमा मुड्डा की देखरेख में चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष हरिकिशन, एसआई अश्विनी कुमार व एसआई आशीष की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। आरोपियों की कैद हुए चेहरों को ई-बीट सिस्टम से मिलाया गया। सिस्टम के फेस रिकॉगनिजेशन सिस्टम की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। एसआई आशीष यादव की टीम ने जांच के बाद तीनों आरोपियों अमित, सुखराम और सूरज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैप डीलरों से सामान बरामद किया गया
तीनों आरोपियों ने चोरी का सामान स्कैप डीलर मथुरा निवासी विजय (63) और ओखला निवासी दानिश को बेचे था। एसआई आशीष यादव की टीम ने दोनों स्कैप डीलर को गिरफ्तार कर लिया। विजय के कब्जे से 17 नोजल व छह एलईडी लाइटें बरामद की गईं। दानिश के कब्जे से 25 नोजल बरामद किए गए। दानिश ने इस सामान को विजय से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed