फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested for committing crime after watching Crime Patrol serial

दिल्ली: गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए पैसे की जरूरत थी, क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा और रच डाली खौफनाक वारदात की कहानी

Fri, 16 Jul 2021 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Jul 2021 11:21 AM IST
सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार इग्रू रोड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाला नंदन कुमार सात-आठ जुलाई की रात करीब 12.20 बजे अपने साले विष्णु कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। 

विज्ञापन
Three arrested for committing crime after watching Crime Patrol serial
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर लूटपाट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अपने परिवार से अलग महिला दोस्त के साथ रहता था। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी। आरोपी ने अपराधिक वारदात करने के लिए गिरोह बनाया और मेडिकल स्टोर मालिक व उसके साले को पिस्टल के बल पर लूट लिया। हालांकि आरोपी ने वारदात के लिए खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार इग्रू रोड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाला नंदन कुमार सात-आठ जुलाई की रात करीब 12.20 बजे अपने साले विष्णु कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जब वह सैनिक फार्म एरिया में पहुंचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


बदमाश उनसे डेढ़ लाख रुपये, दो सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। मामला दर्जकर मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह की देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव, हवलदार पंकज व कृष्ण की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर के छह कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल, आरोपियों के कपड़े और जूतों को देखकर कुछ हद तक पहचान की। इसके बाद मिली सूचना के बाद दक्षिणपुरी निवासी वासु, मो. समीर और रितिक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच है। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 40200 रुपये, मोटरसाइकिल और खिलौना पिस्टल बरामद की है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने देखा कि पीड़ित रात को दुकान की पूरे दिन की सेल के साथ देर रात को घर जाता है। इन्होंने पीड़ित की रैकी की थी। रितिक अरोड़ा मुख्य आरोपी है। उसी ने ही लूटपाट की वारदात की साजिश रची थी। पुलिस के चकमा देने के लिए इन्होंने क्राइम पेट्रोल सीरियल कई बार देखा था। आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। तीनों ड्रग्स लेने के आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed