फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three accused including a minor of Gogi gang arrested

Delhi News: गोगी गैंग के नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े

Mon, 07 Jul 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused including a minor of Gogi gang arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी गैंग के नाबालिग समेत तीन अपराधियों को पकड़ा है। बालिग अपराधियों उमेश शर्मा और सुनील उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। के.एन. काटजू मार्ग थाना क्षेत्र, रोहिणी में हुई फायरिंग मामले में वांछित थे।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 6 कारतूस के साथ दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल व फायरिंग की घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद की गई है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि ट्रांस यमुना रेंज की टीम को केएन काटजू मार्ग, रोहिणी के फायरिंग मामले में वांछित अपराधी उमेश शर्मा की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार के साथ टिकरी खुर्द, दिल्ली के इलाके में आएगा। इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम ने टिकरी खुर्द गांव रोड, दिल्ली के पास घेराबंदी कर आरोपी भोंडसी, हरियाणा निवासी उमेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गोलीबारी में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चिराग उर्फ काला, सनी के साथ मिलकर 9 जून को सेक्टर-16, रोहिणी में घर के सामने खड़ी गाड़ियों पर कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस को 27 जून को मिली सूचना के बाद नरेला, दिल्ली निवासी सुनील उर्फ सनी को पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed