फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Threat to kill jeweler in Dwarka

दिल्ली : 56 लाख गंवाने के बाद भी ज्वैलर की जान सांसत में, आरोप- दाऊद के गुर्गे दे रहे हैं मारने की धमकी

Sun, 24 Sep 2023 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 03:35 AM IST
सार

ज्वेलर को गहने वापस मांगने पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे से जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में ज्वेलर ने दुकान जाना बंद कर दिया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Threat to kill jeweler in Dwarka
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका में 56 लाख के गहने गंवाने के बाद एक ज्वेलर की जान सांसत में है। ज्वेलर को गहने वापस मांगने पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे से जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में ज्वेलर ने दुकान जाना बंद कर दिया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्वेलर की शिकायत पर द्वारका साउथ थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित का द्वारका में ज्वेलरी का शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि ढाई माह पहले एक ग्राहक ने उसके शोरूम से 56 लाख के गहने मंगवाए। उसने शाम को पैसे देने की बात कही। शाम को कर्मचारी जब ग्राहक के पास पैसे लेने गए तो उसने एक सप्ताह बाद पैसे देने की बात कही। उसके बाद पीड़ित लगातार फोन करता रहा, लेकिन ग्राहक ने फोन पर बात नहीं की। पता चला कि उसका दुबई आना जाना है।
विज्ञापन


एक दिन फोन करने पर उक्त ग्राहक गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से संबंध है। उसने परिवार सहित मारने और कारोबार बंद करवाने की धमकी दी। पीड़ित ने कुछ दिन पहले आरोपी को फोन किया। आरोपी ने उसे एक शख्स से बात करवाई, जिसने बताया कि वह डी कंपनी का गुर्गा है। उसके बाद पीड़ित को दुबई के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे फिर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उससे बातचीत के बाद वह काफी डरा हुआ है। उसने शोरूम पर जाना भी बंद कर दिया है। उसने अपने और परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को फोन नंबर मुहैया करवाया है, जिससे उसे दुबई से फोन कर धमकी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच चल रही है, जिसके जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed