फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thousands of rupees withdrawn from bank account by cloning ATM card police engaged in investigation

दिल्ली: एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से निकाले हजारों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Jun 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 11:21 PM IST
सार

जांच में पता चला कि आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाले हैं, जबकि पीड़ित का एटीएम कार्ड उसके पास मौजूद था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thousands of rupees withdrawn from bank account by cloning ATM card police engaged in investigation
atm card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदापुर इलाके में एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर एक शख्स के खाते से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित घर के पास ही एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले थे। उसके बाद पीड़ित के खाते से हजारों रुपये निकाल गए। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाले हैं, जबकि पीड़ित का एटीएम कार्ड उसके पास मौजूद था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तम नगर निवासी अनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने एटीएम कार्ड से उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले। एटीएम में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। दो घंटे बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 33 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन


बैंक की जांच में पता चला कि पैसे की निकासी उसके एटीएम कार्ड से की गई है। जबकि पीड़ित के पास ही उसका अपना एटीएम कार्ड मौजूद है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने एटीएम में क्लोन डिवाइस लगाकर पीड़ित के कार्ड का क्लोन तैयार किया और फिर उससे पैसे निकाल लिए। पुलिस एटीएम और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed