{"_id":"69a3232efeeaa1e16500c999","slug":"those-who-indulge-in-free-liquor-and-scams-cannot-be-honest-rekha-gupta-ashram-news-c-340-1-del1004-126073-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त शराब और घोटाले करने वाले ईमानदार नहीं हो सकते : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त शराब और घोटाले करने वाले ईमानदार नहीं हो सकते : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली प्रवास में सीएम के निशाने पर रहे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मुफ्त शराब बांटने और घोटाले करने वाली सरकार खुद को ईमानदार नहीं कह सकती।
छठे दिन प्रवास कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली पहुंचीं रेखा गुप्ता ने जनसभा में कहा कि दिल्ली की जनता ने चुनाव में साफ संदेश दिया था, अब उनको टकराव वाली नहीं, पारदर्शिता और जवाबदेही वाली सरकार चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने विकास के बजाय दिल्ली के एलजी और केंद्र सरकार से टकराव और झूठे प्रचार की राजनीति की।सीएम ने कहा कि एक के साथ एक मुफ्त शराब की बोतल देने वाली सरकार क्या ईमानदार हो सकती है। बच्चों के स्कूलों में घोटाले करने वाले क्या खुद को कट्टर ईमानदार कह सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार काम के दम पर राजनीति कर रही है और परिणाम जनता के सामने है। रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली में प्रचार नहीं, परिणाम की राजनीति होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार के कामों को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखें।
दक्षिण दिल्ली में 40 हजार करोड़ से कराए विकास कार्य
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। सड़कों के पुनर्निर्माण, मेट्रो कार्य, वसंत विहार टनल, सीवर-ड्रेनेज सुधार, पेयजल आपूर्ति और जलभराव की समस्या के समाधान पर काम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के गांवों के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये दिए गए, जिससे देहात क्षेत्र को राहत मिली है।