{"_id":"6aabe8989963a2e38e06ab91","slug":"this-time-the-103-year-old-ramlila-will-see-a-modern-twist-ashram-news-c-340-1-del1011-155319-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: 103 साल पुरानी रामलीला में इस बार दिखेगा आधुनिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: 103 साल पुरानी रामलीला में इस बार दिखेगा आधुनिक रंग
विज्ञापन
20 सितंबर को भूमि पूजन, माधवदास पार्क में सजेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली की 103 साल पुरानी रामलीला इस बार पारंपरिक स्वरूप के साथ आधुनिक प्रस्तुति के रंग में नजर आएगी। श्री धार्मिक लीला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन की औपचारिक शुरुआत 20 सितंबर को सुबह 11 बजे भूमि पूजन से होगी। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों और महापौर समेत कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा है। आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कमेटी के सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि इस वर्ष भी लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क में रामलीला का मंचन होगा। भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत करने के साथ मंचन में नए और आकर्षक प्रयोग किए जाएंगे। इसके जरिए पारंपरिक रामलीला को आधुनिक प्रस्तुति से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
कमेटी का कहना है कि बदलाव का उद्देश्य नई पीढ़ी को रामकथा और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। वहीं, 103 साल पुरानी परंपरा और मूल स्वरूप बरकरार रहेगा। प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।