{"_id":"6929c5eb064550e83707622b","slug":"third-accused-in-murder-case-also-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-114353-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हत्या के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हत्या के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
-सराय रोहिल्ला की घटना, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला इलाके में झगड़े के दौरान बीच बचाव कर रहे युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी रिजवान को पुलिस ने बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभय गुप्ता और यश कुमार उर्फ बाबू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रिजवान के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में भागे एक अन्य आरोपी रोहन की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया, 4 जुलाई की शाम शास्त्री नगर इलाके में बसई दारापुर निवासी 39 वर्षीय अमित कुमार की हत्या कर दी गई थी। आरोपी रिजवान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को उसके दोस्तों अभय, यश और रोहन की हर्ष नाम के युवक से कहासुनी हुई थी। 4 जुलाई की रात जब वे सभी 56 बीघा पार्क के पास थे, तभी हर्ष के पिता अजय और उनके परिचित राहुल वहां पहुंचे। उस दौरान अमित भी बीच-बचाव के लिए वहां आ गया था। आरोपियों ने उसे हमलावर समझकर चाकू मार दिया।