फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Things are improving in Delhi as corona graph dips around half

दिल्ली में सुधर रहे हैं हालात, दो सप्ताह में आधा गिरा कोरोना का ग्राफ

Fri, 14 May 2021 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 06:36 AM IST
सार

  • संक्रमितों में 50 फीसदी से अधिक की कमी
  • दैनिक मामलों में लगातार आ रही है कमी, सक्रिय मरीज भी कम हुए

विज्ञापन
Things are improving in Delhi as corona graph dips around half
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात तेजी से बेहतर होते जा रहे हैं, जिस रफ्तार से पिछले महीने मामले बढ़ रहे थे उसी रफ्तार से अब कम भी होने लगे हैं। स्थिति में हो रहे सुधार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो सप्ताह में ही दैनिक मामलों में 50 फ़ीसदी से भी ज्यादा की कमी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का पीक गुजर चुका है ।अब कोरोना का ग्राफ लगातार गिरता जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना के मामले अचानक से बढ़ने शुरू हो गए थे। बढ़ते मामलों को  सरकार ने चौथी लहर घोषित किया था। तब अप्रैल के पहले सप्ताह में रोजाना औसतन 5 हजार मामले का रहे थे। दूसरे सप्ताह में ये आंकड़ा 14 हजार पर पहुंच गया और तीसरे सप्ताह में 20 अप्रैल को एक ही दिन में रिकॉर्ड 28, 395 लोग संक्रमित मिले। अप्रैल अंत तक संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही थी, लेकिन अब दो सप्ताह से दैनिक संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो 1 मई को राजधानी में संक्रमण के 25,219 मामले थे।  वहीं 13 मई को यह आंकड़ा 10,489 पर पहुंच गया है। इस लिहाज से देखें तो दो कोरोना के दैनिक मामलों में दो सप्ताह में ही 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है। इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या भी करीब 19 हजार कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर युद्धवीर सिंह बताते हैं कि राजधानी में अब संक्रमण से हालात बेहतर होते जा रहे हैं।  कोरोना की चौथी लहर का पीक बीत चुका है। उम्मीद है कि आने वाले एक से दो सप्ताह में दैनिक मामलों की संख्या घटकर 2 से 3 हजार के बीच पहुंच जाएगी। जून के पहले सप्ताह में संक्रमण से हालात सामान्य हो जाने की उम्मीद है।  

 डॉक्टर युद्धवीर के मुताबिक, दिल्ली में हालात सामान्य हो जाने के बाद लॉकडाउन को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की जरूरत है। इसके अलावा लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।  ऐसा न हो कि संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लोग फिर से लापरवाही बरतना शुरू कर दें।

2 सप्ताह में ऐसे गिरा कोरोना का ग्राफ
तारीख-     दैनिक मामले- सक्रिय मरीज
1 मई        25,219       96,747
3            18,043          89,592
5              20,960        91,859
7             19,382          91,035
9              13,336          86,232
13            10,489         77,717
---
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed