फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   They were demanding extortion from the businessman by firing, attack on the police team

दिल्ली : गोली चलाकर कारोबारी से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस टीम पर हमला

Tue, 05 Oct 2021 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 05 Oct 2021 06:26 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बदमाश वहां से भागकर अपने मोहल्ले में चले गए।

विज्ञापन
They were demanding extortion from the businessman by firing, attack on the police team
demo pic

विस्तार

सीमापुरी में कारोबारी से रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बदमाश वहां से भागकर अपने मोहल्ले में चले गए। पुलिस ने जैसे ही उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करने के अलावा हमला कर दिया। थाने से पुलिस फोर्स को बुला लिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह एक आरोपी मोइदुल को गिरफ्तार किया गया। हमले में एसएचओ पद्म सिंह राणा, एएसआई ओमपाल, विजय कुमार, महावीर व सिपाही मुकेश घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन को भी क्षति पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। छानबीन के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान रुकसाना, मेहमूदा, फिरोज, अजय, इकबाल, हसीबुल, दाराजुल, मो. मिया और राहुल अमीन के रूप में हुई। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता शाह आलम पुरानी सीमापुरी के एफ-ब्लॉक में मीट की दुकान चलाते हैं। दुकान पर इनके अलावा भाई फिरोज आलम भी बैठते हैं। कुछ दिनों पूर्व फिरोज के मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कॉल आया। कॉलर ने फिरोज से गाली-गलौज की और कहा कि यदि कारोबार करना है तो हमसे बात करनी होगी। फिरोज ने शाह आलम से बात करवाई तो कॉलर ऐसे ही बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह आलम ने फोन काट दिया। आरोप है कि शनिवार को बाइक सवार तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और बाकी दो उतरकर दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर सीधे गोली चला दी। किसी तरह नीचे झुककर शाह आलम ने जान बचाई। पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए।


सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डी-ब्लॉक में रहने वाले कुछ लड़कों ने गोली चलाई है। पुलिस की टीम तुरंत वहां बंगाली गली पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए। वह पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed