फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   They started kneeling in each other's mouth in the metro, video goes viral

Delhi News: मेट्रो में एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करने लगा कपल, वीडियो वायरल

Tue, 10 Oct 2023 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
They started kneeling in each other's mouth in the metro, video goes viral
यात्रियों ने डीएमआरसी से की सख्त कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

मेट्रो प्रशासन ने कहा-आसपास ऐसी कोई घटना होने पर तुरंत बताएं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कपल एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने डीएमआरसी से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यात्रियों का कहना है कि ऐसी हरकतों से सभी को परेशानी होती है। मेट्रो में सफर करने वाले कपल कभी खुलेआम किस करते नजर आते हैं तो कभी बेपरवाह तरीके से रोमांस करते। वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत मेट्रो से संपर्क करें, ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेट्रो में ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक माथे पर सिंदूर लगाकर और गले में माला पहनकर महिला आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन




स्थायी तौर पर डिलीट हो सोशल मीडिया एकाउंट
यात्रियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऐसे सभी लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट को स्थायी तौर पर डिलीट करवाने की मांग करे, जो मेट्रो में ऐसी हरकत करते हैं। ऐसी हरकतें केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की जाती हैं। देखा गया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में यदि उक्त सोशल मीडिया एकाउंट को ही स्थायी तौर पर डिलीट करवा दिया जाता है तो संबंधित व्यक्ति अपने फॉलोअर्स को बचाने के लिए ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed