{"_id":"62059dd93cb4df4f0239d8ff","slug":"there-will-be-no-water-in-south-delhi-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान रहे : दक्षिण दिल्ली में तीन दिन तक पानी नहीं आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान रहे : दक्षिण दिल्ली में तीन दिन तक पानी नहीं आएगा
Fri, 11 Feb 2022 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:50 AM IST
सार
इस लाइन की शुक्रवार से रविवार तक मरम्मत की जाएगी। इस कारण इस लाइन से जुड़े कई इलाकों में तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Water Tap
विस्तार
दक्षिण दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर के पास ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-तीन के अंदर रेलवे ट्रैक के पास 900 मिमी व्यास कालकाजी मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गई है। इस लाइन की शुक्रवार से रविवार तक मरम्मत की जाएगी। इस कारण इस लाइन से जुड़े कई इलाकों में तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड की यह लाइन कालकाजी जलाशय में पानी पहुंचाने का कार्य करती है। इस जलाशय से जुड़े ओखला फेज-तीन, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कालोनी, ओखला सब्जी मंडी, लाजपत नगर, अमर कालोनी, ईपीडीपी, श्रीनिवासपुरी और इन इलाकों के आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन