फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be no Ganga water supply in Noida-Greater Noida for 20 days

NCR : नोएडा-ग्रेनो में 20 दिनों तक नहीं होगी गंगाजल की आपूर्ति, रैनीवेल और ट्यूबवेल से की जाएगी पानी की सप्लाई

Fri, 03 Oct 2025 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
There will be no Ganga water supply in Noida-Greater Noida for 20 days
सांकेतिक तस्वीर

गंगाजल की मुख्य लाइन के रखरखाव की वजह से करीब 20 दिनों तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति ठप रहेगी। इस वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के अधिकांश इलाकों में दीपावली तक पानी की किल्लत बनी रह सकती है। इस किल्लत को दूर करने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रैनीवेल और ट्यूबवेल से आपूर्ति की कमी को पूरा करने का फैसला लिया है। ग्रेटर नोएडा को जैतपुर भूमिगत जलाशय से बफर स्टॉक से कुछ दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


नोएडा-ग्रेनो के अधिकारियों का कहना है कि हर साल इन दिनों में गंगाजल के प्राथमिक स्रोत देहरा, गंगनहर और द्वितीयक स्रोत पालडा, बुलंदशहर पर रखरखाव का काम शुरू होता है। इस दौरान बारिश के बाद जमे सिल्ट को साफ किया जाता है। यह काम इस बार 2 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक होगा। 
विज्ञापन


हालांकि यह प्रयास किया जाएगा कि लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो। नोएडा में 200 एमएलडी तो ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में करीब 100 एमएलडी पानी की जरूरत अभी होती है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से इन दिनों करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश गौतम ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। हमारी ट्यूबवेल की क्षमता वर्तमान की मांग से काफी अधिक है। गंगाजल नहीं मिलने से जो कमी पानी की आएगी उसे ट्यूबवेल से पूरा कर लिया जाएगा। जैतपुर में बने भूमिगत जलाशय में करीब 40 एमएलडी बफर स्टॉक है। 


इससे भी करीब सात दिन तक अतिरिक्त जरूरत को पूरा कर किल्लत को न्यूनतम किया जा सकता है। जहां भी पानी की किल्लत की शिकायत मिलेगी। वहां टैंकर से पानी भेज दिया जाएगा। वहीं नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति 4 अक्तूबर से बाधित हो सकती है। हालांकि रैनीवेल, ट्यूबवेल और भूमिगत जलाशयों से पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed