फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be no demonstration in Chandni Chowk during Independence Day week

Delhi News: स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान चांदनी चौक में नहीं होगा कोई प्रदर्शन

Mon, 04 Aug 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
There will be no demonstration in Chandni Chowk during Independence Day week
11 अगस्त को लाल किले से फतेहपुरी चौक तक तिरंगा यात्रा निकलेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (नौ से 15 अगस्त) के दौरान चांदनी चौक में कोई प्रदर्शन, धरना या गांधीगीरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक के दुकानदार और निवासी सभी राष्ट्रवादी हैं और इस सप्ताह राष्ट्रप्रेम के भाव को प्राथमिकता देंगे।
कपूर ने कहा कि 11 अगस्त को सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारिक और नागरिक संगठनों के सहयोग से लाल किले से फतेहपुरी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो राष्ट्रवाद का प्रतीक बनेगी। यह यात्रा चांदनी चौक के नागरिकों की देशभक्ति और एकता का प्रतीक होगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महापौर राजा इकबाल सिंह का ध्यान चांदनी चौक क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि दीवान हाल रोड, साइकिल मार्केट रोड, एचसी सेन मार्ग, शांति देसाई मार्ग, नई सड़क और चर्च मिशन रोड जैसी गलियों में अतिक्रमण और गंदगी लगातार बढ़ रही है। कपूर ने कहा कि सांसद खंडेलवाल के प्रयासों से कुछ समय के लिए सफाई और व्यवस्था बहाल होती है लेकिन लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और पुलिस की लापरवाही से हालात फिर बिगड़ जाते हैं। उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed