फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was an attempt to break Lahore Gate in Red Fort

लाल किले में लाहौर गेट तुड़वाने की हुई थी कोशिश

Sun, 07 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
There was an attempt to break Lahore Gate in Red Fort
नई दिल्ली। 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने खुलासा किया है कि इकबाल सिंह इसका बड़ा साजिशकर्ता था। वह लाल किले से लगातार फेसबुक लाइव कर लोगों को भड़का रहा था। पुलिस को मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह ने लाल किले के अंदर भीड़ को उकसाकर लाहौर गेट तुड़वाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिले वीडियो में इकबाल सिंह लोगों से लाल किला पहुंचने और वहां धावा बोलने के लिए कहता नजर आ रहा है। वह लगातार फेसबुक लाइव भी कर रहा था। इकबाल के इशारे पर उपद्रवियों ने वहां बलवा किया और लाहौर गेट तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला है कि हिंसा की साजिश पहले ही रच ली गई थी। अलग-अलग समूहों को लाल किला व आईटीओ पहुंचने के लिए कहा गया था। कुछ खास लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से 15 हैशटैग के जरिये हिंसा को बढ़ावा दिया गया। इसके लिए साजिशकर्ताओं ने अपने अकाउंट इस्तेमाल किए। जांच अधिकारियों का कहना है कि जिन अकाउंट से नफरत फैलाई गई, वे सभी कथित खालिस्तान समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed