फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was a stir in Summer Field School due to the information of bomb

Delhi News: समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Fri, 02 Aug 2024 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in Summer Field School due to the information of bomb
स्कूल को खाली कराकर बच्चों को भेजा गया घर
विज्ञापन

तीन घंटे की जांच के बाद झूठी निकली सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश-एक स्थित समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। स्कूल में ई-मेल के जरिए बम प्लांट करने की सूचना मिली थी। धमकी भरा ई-मेल देखते ही प्रबंधक ने पुलिस की मदद से 10 मिनट में ही स्कूल को खाली करा दिया। अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। करीब तीन घंटे की जांच के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया। मामले की जांच दक्षिण जिले के साइबर थाने को सौंपी गई है।
समर फील्ड स्कूल, कैलाश कॉलोनी, जीके-1, नई दिल्ली से ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को सुबह बम प्लांट करने की सूचना मिली थी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अज्ञात आईडी से ईमेल मिला। मेल में कहा गया था कि स्कूल में बम प्लांट कर दिया गया है। जल्द ही बम फटेगा और सभी मारे जाएंगे। बीडीएस टीम, बम खोजी कुत्ते और स्थानीय पुलिस ने स्कूल में बम की तलाश शुरू की। स्कूल की इमारत तीन मंजिला है। तलाशी के दौरान स्कूल में कुछ नहीं मिला। समर फील्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल ने बताया कि हमें देर रात एक ई-मेल मिला था। उन्होंने समय पर पहुंच कर छानबीन व मदद करने के लिए पुलिस का आभार जताया है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश-1 की कैलाश कॉलोनी में स्थित समर फील्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारतियों ने बृहस्पतिवार रात करीब 8.24 बजे ई-मेल भेजा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले संदिग्ध के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी
दिल्ली में इससे पहले भी कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ज्यादातर मामलों में ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। इसी साल मई में राजधानी के करीब 150 स्कूलों को धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed