फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was a problem in landing the first time, the second landing was successful

Delhi News: पहली बार लैंडिंग में आई दिक्कत, दूसरी बार सफल लैंडिंग

Mon, 08 Sep 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was a problem in landing the first time, the second landing was successful
यात्रियों ने ली राहत की सांस, पहली बार रनवे छूने के बाद सफल लैंडिंग कराने में कामयाब नहीं हुए पायलट
विज्ञापन

-की जा रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एयर इंडिया के मुंबई से नई दिल्ली आ रही उड़ान को नई दिल्ली के आसमान चक्कर लगाना पड़ा। सोमवार शाम पहली बार लैंडिंग कराने के दौरान दिक्कत आने पर उसे एक बार उड़ान भरनी पड़ी और फिर दूसरे प्रयास में लैंडिंग सफल रही। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पहली बार विमान के रनवे छूने के बाद पायलट सफल लैंडिंग कराने में कामयाब नहीं हुए। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया का कहना है कि उड़ान एआइ 2910 ने मानक प्रोटोकाल के अनुसार एयरपोर्ट पर लैंडिंग को रद्द कर दिया और एक नियमित चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग की। मुंबई से एयर इंडिया की इस उड़ान को सोमवार शाम साढ़े पांच बजे भरनी थी। लेकिन विमान के प्रस्थान में करीब आधा घंटा विलंब हुआ। विमान को आठ बजे नई दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। यह समय से पहले ही दिल्ली के वायु क्षेत्र में दाखिल हो गया। अभी तक सबकुछ सही चल रहा था। विमान जाफरपुरकलां के ऊपर से उड़ान भरते हुए पूर्व दिशा में मुड़ा और आईजीआई रनवे पर सीधे लैंडिंग की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान ने रनवे को छू भी लिया लेकिन कुछ दिक्कत आने पर विमान एक बार फिर उड़ा। दिल्ली के आसमान का चक्कर लगाने के बाद दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई, जिसमें कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed