फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was a conspiracy to riot outside Jahangirpuri in North Delhi too, another accused caught, 37 arrested so far by delh police

खुलासा : उत्तरी दिल्ली में भी दंगे करने की थी साजिश, एक और आरोपी पकड़ में, अब तक 37 गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 04:17 AM IST
सार

जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
There was a conspiracy to riot outside Jahangirpuri in North Delhi too, another accused caught, 37 arrested so far by delh police
file pic..... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे मगर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन नाबालिग समेत 37 लोग पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंसार के साथ जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी तबरेज आलम की राजनीतिक महत्वकक्षाएं थीं। वह कांग्रेस पार्टी का नेता था और कांग्रेस के बैनर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ना चाहता था। वह अंसार के साथ जहांगीरपुरी के लिए भोले भाले लोगों को भड़काता रहता था। 
विज्ञापन


वह जहांगीरपुरी में अंसार के साथ ही रहता था। अंसार इलाके के लोगों को धमकाकर उनसे उगाही करता था। वह लोगों को उनके अवैध निर्माण व अवैध गतिविधियों को बंद कराने के नाम पर धमकाता था। अंसार व तबरेज आलम दोनों ही स्थानीय नेता थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसार व तबरेज ने इलाके के करीब दस लोगों के साथ जहांगीरपुरी हिंसा की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग चाहते थे कि सी-ब्लाक, जहांगीरपुरी होकर शोभा यात्रा न निकले। इसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। साथ ही जहांगीरपुरी से बाहर भी हिंसा करने की साजिश थी। एक आरोपी के पिता की दंगों के समय उत्तरी दिल्ली में सदर बाजार के पास मौत हो गई थी। पिता की मौत का बहाना कर करीब 500 लोगों को एकत्रित कर लिया गया था।  बताया जा रहा है कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया था। 

अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जहांगीरीपुरी हिंसा के एक आरोपी अब्दुल(25) को गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है और आरोपी अपने घर से फरार था। आरोपी अब्दुल ने जहांगीरपुरी दंगों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा में अब ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।  


एहतियातन गिरफ्तार...
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर कुछ किशोरों द्वारा की गई शरारतों को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा था।

बताया गया है कि जहांगीरपुरी निवासी शिव कुमार (48) ने तथ्यों की पुष्टि किए बिना भीड़ को भड़काने के लिए एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाते की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed