फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There may be rain with thunder in Delhi today, yellow alert issued

Weather Forecast : आज दिल्ली में गरज के साथ बरस सकते हैं बदरा, यलो अलर्ट जारी

Wed, 20 Jul 2022 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 03:39 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिन तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
There may be rain with thunder in Delhi today, yellow alert issued
दिल्ली में हुई बारिश file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिन तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बदरा छा गए, लेकिन कुछ जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश की फुहारें ही कुछ देर के लिए पड़ी। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 8.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे व दिनभर बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed