{"_id":"61f5ce2b3cb4df4f0239d411","slug":"there-may-be-rain-in-delhi-for-two-three-days-in-the-first-week-of-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : फरवरी के पहले हफ्ते में दो-तीन दिन हो सकती है राजधानी में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : फरवरी के पहले हफ्ते में दो-तीन दिन हो सकती है राजधानी में बारिश
Sun, 30 Jan 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:00 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दो से तीन दिन तक बारिश दौर देखने को मिल सकता है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में जनवरी में बारिश का नया रिकॉर्ड बनने के बाद अब फरवरी के पहले सप्ताह में फिर से आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दो से तीन दिन तक बारिश दौर देखने को मिल सकता है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह पारा लुढ़कने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 33 से 97 फीसदी रहा। \
विज्ञापन
इस वजह से सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर भी देखने को मिली। हालांकि, जल्दी धूप निकलने की वजह से कोहरे की चादर छंट गई थी। इससे पहले लगातार ठंडी हवाओं की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन