फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There is no need to panic about TB, timely testing is necessary.

Delhi News: टीबी से घबराने की जरूरत नहीं, समय पर जांच जरूरी

Sat, 28 Feb 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
There is no need to panic about TB, timely testing is necessary.
स्वामी दयानंद अस्पताल में टीबी जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वामी दयानंद अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया की रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला टीबी अधिकारी डॉ. बिंदु बहल रहीं। उन्होंने लोगों को समझाया कि टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है। यदि समय पर जांच हो जाए और मरीज पूरा इलाज करे, तो यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कई लोग दवा बीच में ही छोड़ देते हैं, जिससे बीमारी दोबारा और ज्यादा खतरनाक रूप में लौट सकती है। इसे ड्रग रेसिस्टेंट टीबी कहा जाता है, जिसका इलाज लंबा और मुश्किल होता है।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी रहे, लगातार हल्का बुखार बना रहे, अचानक वजन कम होने लगे या शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। डॉ. बहल ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से टीबी की जांच और दवाइयां सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध हैं। रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट के कार्यकर्ता कृष्णा, नगीना और दीपशिखा ने अपनी टीम के साथ मिलकर लोगों को टीबी से बचाव के उपाय बताए। इस अभियान में करीब 160 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed