फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Theft worth lakhs in Delhi Miscreants arrived in a cargo tempo fled with goods in same vehicle police have la

दिल्ली में लाखों की चोरी: माल ढोने वाला टेंपो लेकर आए बदमाश, उसी में सामान लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Sep 2026 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

राजधानी में कंझावला के कराला इलाके में बदमाशों ने एक घर से लाखों के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का केस किया।

विज्ञापन
Theft worth lakhs in Delhi Miscreants arrived in a cargo tempo fled with goods in same vehicle police have la
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कंझावला के कराला इलाके में बदमाशों ने एक घर से लाखों के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का केस किया। पुलिस वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। प्रदीप कुमार सपरिवार भगत सिंह कॉलोनी कराला इलाके में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गए थे।

विज्ञापन


प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटे होने के जानकारी दी। वापस आने पर देखा कि बदमाश मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, 55 इंच की एलईडी टीवी, सोने के कान के टॉप्स, सोने का हार, डबल बेड के गद्दे और पंखा ले गए।
विज्ञापन

 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि बदमाश माल ढोने वाले टेंपो लेकर आए थे और सारा सामान उसमें डालकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed