{"_id":"623a6093bb722e7106419232","slug":"the-young-man-closed-the-cover-of-the-sewer-and-took-the-lives-of-two-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनक से सनसनी : युवक ने सीवर का ढक्कन बंद कर दो साथियों की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनक से सनसनी : युवक ने सीवर का ढक्कन बंद कर दो साथियों की ली जान
Wed, 23 Mar 2022 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 05:19 AM IST
सार
सफाई करने उतरे थे, दम घुटने से हुई मौत। पांच दिन तक दोनों का शव सीवर में पड़ा रहा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी युवक ने अपने दो साथियों को सीवर में उतारकर ढक्कन बंद कर दिया। इससे दोनों की नाले में दम घुटने से मौत हो गई। पांच दिन तक दोनों का शव सीवर में पड़ा रहा।
विज्ञापन
तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी युवक अतीक को हिरासत में ले लिया। मंगलवार देर रात तक उसकी गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। देर रात तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि अतीक ने अपने साथियों की हत्या क्यों की है। वह कहासुनी होने पर हत्या करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार निवासी खुर्शीद (31) और सज्जाद (34) के रूप में हुई है। दोनों अतीक के साथ कोटला मुबारकपुर में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
तीनों सीवर की सफाई करने का काम करते थे। 18 मार्च को होली वाले दिन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के सामने स्थित लोदी इस्टेट में सीवर की सफाई करने गए थे। सफाई के लिए जब खुर्शीद व सज्जाद सीवर में उतरे तो आरोपी अतीक ने ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने कमरे में आ गया।
पूछने पर बहाने बनाता रहा आरोपी
कई दिन से सज्जाद व खुर्शीद को दिल्ली में दूसरी जगह पर रहने वाले साथी तलाश कर रहे थे। जब इनका फोन नहीं लगा तो उन्होंने अतीक से पूछा। पहले से अतीक बहानेबाजी करता रहा। फिर कहता रहा कि वह सीवर की सफाई करने गए होंगे और वहां डूब गए होंगे। ढूंढते-ढूंढते हुए अतीक इनको आईआईसी की विपरीत दिशा में स्थित लोदी इस्टेट में कोठी नंबर 57 के पास स्थित सीवर में ले गया।
यहां ढक्कन हटाया तो दोनों के शव पड़े मिले। शाम करीब छह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची थीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अतीक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।