{"_id":"68c8176893911188fc0a9632","slug":"the-whole-world-is-laughing-at-us-after-the-match-with-pakistan-bhardwaj-ashram-news-c-340-1-del1011-104990-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के साथ मैच पर पूरा विश्व हम पर हंस रहा : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के साथ मैच पर पूरा विश्व हम पर हंस रहा : भारद्वाज
विज्ञापन
कहा-सरकार की दोहरी नीति ने देश की गरिमा को चोट पहुंचाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथे लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीति ने देश की गरिमा और विदेश नीति को चोट पहुंचाई है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए 52 सांसदों को 32 देशों में भेजा था मगर अब उसी पाकिस्तान के साथ मैच खेला गया। इस बात को लेकर पूरा विश्व हम पर हंस रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा कि दुनिया पूछ रही है कि क्या भारत आतंकवादी देश के साथ भी मैच खेलता है। उन्होंने दावा किया कि भारी विरोध के बावजूद यह मैच कराया गया लेकिन टिकट लेने के बाद भी बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंचे। दिल्ली में पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कहीं पटाखे नहीं फूटे। भारद्वाज ने कहा कि यह दिल्लीवासियों का भाजपा सरकार को कड़ा संदेश है कि देश से गद्दारी स्वीकार नहीं होगी।
आप नेता ने बीसीसीआई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर यह जीत शहीदों को समर्पित है तो मैच से कमाए गए करोड़ों रुपये शहीदों के परिवारों को दिए जाएं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि सरकार तो कप्तान सूर्य कुमार यादव के पाकिस्तानी कप्तान से हाथ न मिलाने पर ही शोर मचा रही है मानो उन्होंने कोई ऐतिहासिक बलिदान कर दिया हो।
विज्ञापन
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह रवैया देश की विदेश नीति को मजाक बना रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन, रूस और यहां तक कि पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और श्रीलंका तक ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश मानने से इन्कार कर दिया। अब भाजपा सरकार खुद पाकिस्तान के साथ खेलकर इन्हीं देशों को सही साबित कर रही है।