फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The whole country is praising the art culture of Uttarakhand: Arun Singh

उत्तराखंड की कला संस्कृति का गुणगान पूरा देश कर रहा है:अरुण सिंह

Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The whole country is praising the art culture of Uttarakhand: Arun Singh
नई दिल्ली। उत्तराखंड देवभूमि का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा पर रहा है। उत्तराखंड की कला संस्कृति व उसकी प्रतिभा का गुणगान पूरे देश में हो रहा है। भाजपा नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। राज्य की प्रतिभाओं का पूरी तरह से सम्मान करने का काम अगर किसी सरकार में हुआ है तो वह केंद्र की मोदी सरकार है। यह बातें प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सेवा में सबसे ज्यादा योगदान अगर किसी राज्य के सैनिकों का होता है तो वह देव भूमि उत्तराखंड है। उत्तराखंड की प्रतिभा को पिछले 70 सालों में जो पहचान मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पाई। मगर अब उत्तराखंड की प्रतिभा निखर रही है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि साहित्य, कला, राजनीति एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। आज दिल्ली भी उससे अछूती नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के भाई बहनों को पर्याप्त मौका दिया है। कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाने का कार्य भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जाकर झूठा प्रचार कर रही है। दिल्ली में स्कूल, अस्पताल एवं मोहल्ला क्लीनिक बनवा दिए, लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली को शराब नगरी बनाकर विश्व की सबसे प्रदूषित शहर बना दिया, मोहल्ला क्लीनिक विज्ञापन का अड्डा बन गया है। घरों में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक हरेंद्र डोलिया, जिला अध्यक्ष विनोद बछेती, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष वीर सिंह पवार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बिनोद बछेती ने उत्तराखंड के लोगों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed