फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The wall of Mukherjee School collapsed during afternoon rain in Dilshad Garden

दिल्ली : राहत भरी बारिश ने खड़ी कर दी आफत, दिलशाद गार्डन में गिरी स्कूल की दीवार, 11 वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 24 Sep 2023 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 04:49 AM IST
सार

दिलशाद गार्डन इलाके में दोपहर बारिश के दौरान मुखर्जी स्कूल की पिछली दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर वहां खड़े 11 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
The wall of Mukherjee School collapsed during afternoon rain in Dilshad Garden
कार का हुआ कबाड़ा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई, लेकिन मुसीबत भी लेकर आई। दिलशाद गार्डन इलाके में दोपहर बारिश के दौरान मुखर्जी स्कूल की पिछली दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर वहां खड़े 11 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीवार दिलशाद गार्डन के एसजी पॉकेट की ओर गिरी थी। दीवार के साथ कुछ पेड़ और स्कूल की रेलिंग भी गिर गई। क्षतिग्रस्त गाड़ियां एसजी पॉकेट दिलशाद गार्डन के रहने वालों की है। खबर लिखे जाने तक मलबा हटाने का काम जारी था। 
विज्ञापन


कई जगह पेड़ गिरे : दोपहर बाद हुई बारिश से कुछ इलाकों में जाम की समस्या भी बन गई। पीडब्ल्यूडी को नियंत्रण कक्ष में करीब 20 जगहों से जलभराव होने व 15 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। वहीं एमसीडी को एक जगह पर जलभराव की व तीन जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बारिश के बाद पूर्वी, दक्षिणी मध्य सहित दिल्ली के कुछ इलाकों में जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि आंधी से नेहरू प्लेस फ्लाइओवर से पहले एक पेड़ टूटकर गिर गया। इस कारण मोदी मिल से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर दो किमी लंबा जाम लग गया। 


मूलचंद अंडरपास में जलभराव से रिंग रोड पर तीन किमी लंबा जाम लगा। त्रिलोकपुरी, पांडव नगर अंडरपास, भजनपुरा, एनएच नौ पर विनोद नगर के पास सर्विस रोड पर, मंडावली, सबोली-मंडोली, सादतपुर, करावल नगर सहित अन्य जगहों से जलभराव की सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed