{"_id":"6a4521429b7105a2a20201db","slug":"the-sun-played-hide-and-seek-with-the-clouds-all-day-long-ashram-news-c-340-1-del1011-143584-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिनभर बादलों संग लुकाछिपी खेलते रहे सूर्यदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिनभर बादलों संग लुकाछिपी खेलते रहे सूर्यदेव
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 5.7 डिग्री गिरा पारा, बारिश का यलो अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण धूप की तपिश कम रही और ठंडी हवाओं व बादलों की लुकाछिपी से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में 0.1 एमएम बारिश जरूर रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में 5.7 डिग्री पारा गिरा है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 7 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात या फिर 3 जुलाई की सुबह देखने को मिल सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाएगा।