फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The speed of vehicles stopped on the old iron bridge, the morning became useless

Delhi News: पुराना लोहा पुल पर थमी वाहनों की रफ्तार, सुबह हो गई बेकार

Sat, 30 Aug 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles stopped on the old iron bridge, the morning became useless
पुल के ऊपरी हिस्से में मरम्मत के चलते ट्रैफिक रोका
विज्ञापन

गंतव्य स्थल तक पहुंचने में हुई देरी, परेशान रहे लोग


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पुराना लोहा पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को शनिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह सवा 11 बजे के करीब आधे घंटे तक वाहन चालक पुल पर फंसे रहे। गांधी नगर से यमुना बाजार की ओर जाने वाला ट्रैफिक पुल पर थम गया। काफी देर तक वाहन जस के तस खड़े रहे। इससे लोगों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

पुल के दूसरे हिस्से में शास्त्री पार्क की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी धीमी रफ्तार से चलता नजर आया। दरअसल, पुल के ऊपरी हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था जिसके चलते पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। इस कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक परेशान दिखे।
विज्ञापन


चांदनी चौक की ओर जाने वाले विपिन बंसल ने बताया कि उनका रोजाना पुल से आना-जाना होता है। बृहस्पतिवार के दिन भी पुल पर ऐसे ही वाहनों की रफ्तार थमी हुई थी और मरम्मत का कार्य चल रहा था। अगर ऐसा कोई कार्य किया जा रहा है तो कम से कम उसकी सूचना दी जाए जिससे किसी दूसरे रास्ते का उपयोग कर गंतव्य स्थल पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed