फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Admission 2021: The Race of Admission in PG Courses and Mphil PHD will Start from Today

DU Admissions 2021: डीयू में आज से शुरू होगी पीजी और एमफिल-पीएचडी में दाखिले की दौड़

Mon, 26 Jul 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 05:44 AM IST
सार

  • पीजी की 20 हजार सीटों होगी दाखिला प्रक्रिया, आज लांच होगा पोर्टल

विज्ञापन
DU Admission 2021: The Race of Admission in PG Courses and Mphil PHD will Start from Today
Delhi university

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के पीजी व एमफील-पीएचडी में आज से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। पीजी की 20 हजार सीटों के लिए 21 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विश्वविद्यालय की ओर सोमवार को आवेदन पोर्टल लांच किया जाएगा। नेशलन टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को डीयू में दाखिला मिल सकेगा।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है। इससे छात्र मोबाइल पर ही दाखिले से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से जान सकेंगे। साथ ही वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए शुल्क समेत कॉलेज के अनुसार भी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही छात्रों को लिंक मिल जाएगा। पीजी दाखिले के लिए आवेदन के लिए छात्रों को सिर्फ एक ही फॉर्म भरना है। वहीं, अधिक कोर्स के लिए आवेदन करने पर पाठ्यक्रमों के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। एमफिल-पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए छात्र कॉमन फॉर्म से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


नेट की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों से पीजी व एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(डीयूईटी) की परीक्षा ली जाएगी। वहीं, पीजी कोर्स में 50 फीसदी दाखिला मेरिट व 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। डीयू से पढ़े हुए छात्रों को अलग से प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें मेरिट के आधार पर दाखिला मिल सकेगा। वहीं, अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए नहीं लिया जाएगा साक्षात्कार
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीजी और एमफिल-पीएचडी दाखिले के लिए साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। उक्त निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले मेरिट व प्रवेश परीक्षा के बाद छात्रों को साक्षात्कार देना अनिवार्य होता था। ऐसे में कई बार छात्रों को साक्षात्कार में खराब प्रदर्शन की वजह से दाखिले में परेशानी होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed