फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The problem of abandoned animals and trucks will be solved in Azadpur Mandi.

Delhi News: आजादपुर मंडी में दूर होगी लावारिस पशु व ट्रकों की समस्या

Fri, 10 Nov 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
The problem of abandoned animals and trucks will be solved in Azadpur Mandi.
उपराज्यपाल के निर्देश के बाद मंडी की वीसी ने की बैठक
विज्ञापन

मंडी में रोजाना आते हैं हजारों लोग, लावारिस पशुओं से होती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में जल्द ही लावारिस पशु व ट्रकों से जाम की समस्या दूर होगी। मंडी में साफ सफाई, लावारिस जानवरों की आवाजाही, बाजार क्षेत्र के भीतर ट्रकों और वाहनों के कुप्रबंधन को दूर किया जाएगा। यह मंडी में आने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी चुनौती है। बीते दिनों उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने दौरे के दौरान भी इस मुद्दे को उठाते हुए इन्हें दूर करने का आदेश दिया था।
उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) की कुलपति नेहा बंसल ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही इन समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए। उन्होंने कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के इंजीनियरिंग विंग और प्रशासनिक विंग के सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पहचानी गई कमियों को सक्रिय रूप से निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही, उपरोक्त चुनौतियों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने को कहा है। बतादें कि आजादपुर मंडी में रोजाना हजारों ट्रक आते हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोग रहते हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों के साथ की बैठक
कुलपति ने व्यापारियों और श्रमिक संघों के साथ जनसुनवाई बैठक की। इसमें व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, मजदूरों और अन्य हितधारकों ने अपनी समस्या रखी। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों को रखा गया। कुलपति ने इन सभी शिकायतों को तुरंत दूर करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि इन समस्याओं का समाधान एक माह में किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में स्वच्छता, अनधिकृत कब्जे को रोकना, सुचारु यातायात की सुविधा प्रदान करना, लावारिस जानवरों की आवाजाही पर अंकुश लगाने पर भी सहमति जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed