{"_id":"62341bc2cac1091cc9676092","slug":"the-name-of-dmrc-md-has-been-recommended-by-delhi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीएमआरसी एमडी पद के लिए नाम की दिल्ली सरकार ने की सिफारिश, उप राज्यपाल की मंजूरी के बाद नियुक्ति का रास्ता होगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीएमआरसी एमडी पद के लिए नाम की दिल्ली सरकार ने की सिफारिश, उप राज्यपाल की मंजूरी के बाद नियुक्ति का रास्ता होगा साफ
Fri, 18 Mar 2022 11:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी एमडी पद के लिए नाम की सिफारिश की है। उप राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही दिल्ली मेट्रो के नए प्रबंध निदेशक के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक की ओर से नामित किए जाते हैं। इनमें डीएमआरसी अध्यक्ष सहित 17 निदेशक हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार में पत्र व्यवहार के बीच दिल्ली सरकार ने भावी नाम तय कर लिया है। दो दिनों के साक्षात्कार के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो में प्रबंध निदेशक पद के लिए डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम की सिफारिश कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए डीएमआरसी के मौजूदा निदेशक (संचालन) विकास कुमार का नाम है। 11 साल बाद दिल्ली मेट्रो में नए एमडी, ई श्रीधरन के बाद डीएमआरसी के तीसरे प्रबंध निदेशक होंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने साक्षात्कार के बाद इस पद पर नियुक्ति के लिए विकास कुमार का नाम प्रस्तावित किया है।
दिल्ली सरकार ने इसे विचार के लिए उप राज्यपाल को भेज दिया है। उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही दिल्ली मेट्रो के नए प्रबंध निदेशक के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक की ओर से नामित किए जाते हैं। इनमें डीएमआरसी अध्यक्ष सहित 17 निदेशक हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले कई बार उनकी सेवाओं का विस्तार किया गया। कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन मांगा था। इस पद की योग्यता और अनुभवों के आधार पर निदेशक विकास कुमार का नाम चयन समिति ने तय कर, इसे मंजूरी के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए आवेदन करने वालों की योग्यता, अनुभव सहित सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद नाम का चयन किया गया है। दो दिनों तक साक्षात्कार के बाद नाम तय कर इसे आगे भेजा गया है। चयन समिति में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित एक और सदस्य हैं।
1988 बैच के आरआरएस अधिकारी हैं विकास कुमार
विकास कुमार भारतीय रेल सेवा के 1988-बैच के अधिकारी हैं। पहले से ही वह डीएमआरसी में संचालन के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2021 में उन्हें निदेशक (संचालन) नियुक्त किया गया था। माना जा रहा है कि नए एमडी के संचालन से जुड़े रहने की वजह से मेट्रो फेज-4 के निर्माण को नई रफ्तार मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक 20-25 उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसमें सात से आठ आवेदक दिल्ली मेट्रो के थे। प्रबंध निदेशक की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।
मंजूरी के बाद ही होगा अंतिम निर्णय
प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में केंद्र के प्रतिनिधि को शामिल नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार ने एतराज किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस बारे में पूछा गया था। माना जा रहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने पर इसका जवाब दिया जाएगा। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद ही इस पद पर नियुक्ति होगी।