{"_id":"663e2d852b7dac4c05011efc","slug":"the-mystery-of-actor-gurcharan-singhs-disappearance-continues-ashram-news-c-340-1-del1011-48071-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य बरकरार
विज्ञापन
जांच में उनके 27 ईमेल और 10 बैंक खातों का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य बरकरार है। पुलिस को जांच के दौरान उनके 27 मेल और 10 बैंक खातों के इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि किसी की निगरानी करने के डर से वह 27 अलग-अलग ईमेल का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम को अभिनेता गुरुचरण सिंह को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। वह घर से भी निकले लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे। तीन दिन बाद परिवार वालों ने पालम थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि वह मुंबई जाने के बजाय पालम इलाके में ही पैदल घूमते हुए देखे गए। उसके बाद पालम थाना पुलिस ने 26 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल से उनके लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे उनका फोन बंद हो गया। वह दो फोन रखते थे, लेकिन उन्होंने एक फोन घर पर ही छोड़ दिया था। आखिरी बार उन्होंने अपने एक दोस्त से फोन पर बात की थी, जो उन्हें मुंबई हवाई अड्डा पर लेने के लिए आने वाला था। सीसीटीवी जांच में अभिनेता की अंतिम लोकेशन डाबड़ी इलाके में देखी गई है। बैंक खातों की जांच में पता चला है कि उन्होंने अंतिम बार 14 हजार रुपये निकाले हैं। बैंक खातों की जांच से उनकी आर्थिक ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। उन्होंने कई लोन लिए थे, जिसका बकाया है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह एक संप्रदाय का अनुयायी है। वह दिल्ली के छतरपुर के एक ध्यान केंद्र में जाते थे। पुलिस ने अभिनेता के संपर्क में रहने वाले 50 से अधिक लोगों से बयान लिया है। पुलिस की टीम मुंबई, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।