फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The minister gave instructions to solve the problem of waterlogging in schools

Delhi News: मंत्री ने स्कूलों में जलभराव की समस्या दूर करने के दिए निर्देश

Wed, 20 Aug 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
The minister gave instructions to solve the problem of waterlogging in schools
आशीष सूद बोले-बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में जलभराव की समस्या पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसमें निठारी, किराड़ी, मोलरबंद और मदनपुर खादर इलाके के स्कूल शामिल हैं। स्कूल परिसर में जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप, मच्छरोधी छिड़काव और सफाई की तत्काल व्यवस्था की जाएगी।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दिल्ली के कुछ स्कूलों में बरसात के मौसम के दौरान लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई स्कूलों में जमीन का स्तर आसपास के क्षेत्रों की तुलना में नीचा है जिसके कारण बारिश का पानी तेजी से स्कूलों के अंदर और बाहर भर जाता है। इस पानी को निकालने के लिए कोई स्थायी या प्रभावी निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इस समस्या के चलते हर वर्ष इन स्कूलों में कक्षाएं बाधित होती हैं। छात्रों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। इस वर्ष निठारी, किराड़ी, मोलरबंद और मदनपुर खादर के स्कूलों में जलभराव की स्थिति बहुत गंभीर रही। जलभराव के कारण स्कूल परिसरों में खतरनाक स्थितियां बन रही हैं जिससे न केवल बीमारियों का खतरा बढ़ा है बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। विशेष रूप से निठारी के छह स्कूलों की स्थिति इस मानसून में बेहद खतरनाक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के अनुसार निठारी के स्कूलों में जलभराव की समस्या विगत दस वर्षों से चली आ रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को कई बार पत्र भी लिखे लेकिन स्थिति जस की तस ही रही। पिछली सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को भी अनदेखा किया गया था। इस कारण से इन स्कूलों के आसपास की जमीन ऊंची हो गई है। इन स्कूलों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed