फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The minimum temperature in the capital is the highest in 9 years

राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 साल में सबसे अधिक

Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature in the capital is the highest in 9 years
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान करने लगी है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले नौ सालों में सर्वाधिक रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता व आसमान साफ रहने के अधिक गर्मी पड़ रही है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी अधिकतम तामपान में कमी आएगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 15.2 डिग्री के मुकाबले 2.6 अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की वजह से सुबह व रात में गर्मी महसूस की गई।
विज्ञापन

वहीं, अधिक तपिश के कारण दिन में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 व न्यूनतम 44 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितना रहा न्यूनतम तापमान
वर्ष तापमान
2021 17.8
2020 13
2019 09
2018 15
2017 11
2016 13
2015 13
2014 12
2013 13
(27 फरवरी को न्यूनतम तापमान)
खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) शनिवार को भी खराब श्रेणी में बनी रही। गुरुग्राम में एक्यूईआई सुधरकर औसत श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 307 रहा। सफर के अनुसार, इन दिनों रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली हवाएं दिल्ली में धूल के कणों को लेकर आ रही है। इस वजह से हवा में धूल बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 195 व पीएम 2.5 का स्तर 68 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा एक्यूआई
गाजियाबाद 307
ग्रेटर नोएडा 254
फरीदाबाद 241
नोएडा 215
दिल्ली 203
गुरुग्राम 165
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed