फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The main conspirator in the murder of Mahant Yogi Chambanath of Shrinath Dera was arrested.

भिवानी के ध्यानार्थ : श्रीनाथ डेरे के महंत योगी चंबानाथ की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
The main conspirator in the murder of Mahant Yogi Chambanath of Shrinath Dera was arrested.
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

साथी के साथ लूटपाट की साजिश रच रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के भिवानी स्थित नांगल गांव में श्रीनाथ डेरे के महंत योगी चंबानाथ की अगवा कर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव बेहनी मातो, महम, रोहतक, हरियाणा निवाासी सुरेंद्र (24) और इसके साथी चिराग पांचाल (22) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो चाकू, एक खिलौना पिस्टल, लाल मिर्च पाउडर व अन्य सामान बरामद किया है। दोनों को उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से दबोचा है। दोनों ने यहां एक फैक्टरी में लूटपाट की साजिश रचकर उसकी रेकी कर ली थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कर रही है। छानबीन के दौरान सुरेंद्र ने बताया कि उसने दीपक और वीरेंद्र के साथ मिलकर महंत चंबानाथ की अक्तूबर 2025 में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को नहर में ठिकाने लगा दिया था। 16 अक्तूबर को झज्जर के पास नहर से चंबानाथ का शव बरामद हो गया था। पुलिस ने उसी समय दीपक व वीरेंद्र को दबोच लिया था।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज रोहित चाहर की टीम को खबर मिली कि दो लोग लूटपाट के इरादे से वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे हैं। फौरन दोनों को दबोच लिया गया। इनके पास से कई हथियार मिले। छानबीन हुई तो पता चला कि सुरेंद्र महंत हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। दरअसल इन लोगों की महंत चंबानाथ के डेरे पर नजर थी। डेरा आठ एकड़ में बना हुआ था। करीब 18 साल से महंत यहां अकेले रहते थे। इन लोगों ने पहले महंत से चेला बनाने की गुहार लगाई। मना करने पर आरोपियों ने महंत योगी चंबानाथ को अगवा कर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव झज्जर के पास नहर में फेेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed