फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The killer of the wife who was unable to give birth to a child was arrested

संतान पैदा करने में असमर्थ पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
The killer of the wife who was unable to give birth to a child was arrested
नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने साजिश रचकर पत्नी की हत्या कर उसे खुदकुशी बताने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पंखे में बेडशीट का फंदा लटका दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर झूठ से पर्दा हट गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी की बीमारी, उसकी हरकतों, उसके माता पिता के घर में हस्तक्षेप और संतान पैदा करने में असमर्थ होने की वजह से परेशान था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि दो अक्तूबर की सुबह पुलिस को ककरौला में एक महिला के मृत होने की जानकारी मिली। उसकी पहचान मेघा आर्य (40) के रूप में हुई। उसके पिता सुशील कुमार ने बताया कि दामाद जसवीर सिंह ने उन्हें फोन कर बताया कि बिस्तर से गिरने की वजह से मेधा की मौत हुई है, लेकिन चेहरे पर चोट का निशान है, इसलिए जांच होनी चाहिए। पुलिस ने पति से पूछताछ की लेकिन वह बार-बार बयान बदल रहा था। पुलिस ने क्राइम टीम से मौके का मुआयना करवाया।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि मेघा उसकी सहमति के बिना मेहनत की कमाई अपने परिजनों को दे देती थी। उनके जीवन में उसके माता-पिता का काफी हस्तक्षेप था। शादी के बाद से ही वह पत्नी की पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहा था। वह संतान पैदा करने में असमर्थ थी। उसके भाई की शादी में आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर वह अक्सर झगड़ा करती थी। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद उसने पत्नी के नाम से सुसाइड नोट लिखा था, लेकिन लिखावट का पता चलने के डर से उसे जला दिया, जिसे छानबीन के दौरान क्राइम टीम ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed