Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The exam felt bigger than life itself... so he hanged himself.

Delhi News: जिंदगी से बड़ी लगी परीक्षा... लगा ली फांसी

Mon, 15 Dec 2025 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
The exam felt bigger than life itself... so he hanged himself.
रोहिणी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की घटना, नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में छात्रा अंजलि को परीक्षा जिंदगी से बड़ी लगी। परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि प्रेम नगर थाना पुलिस को एक संदिग्ध आत्महत्या के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पुलिस 118, विनय एन्क्लेव, लक्ष्मी विहार, प्रेम नगर-3 किराड़ी पहुंची। कॉल करने वाले विनोद कुमार सिंह (51) ने बताया कि वह और उनकी पत्नी काम पर थे, जबकि बेटा बाहर गया हुआ था। बेटी अंजलि सिंह (23) घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। परिवार वालों ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि उसने पंखे से बंधी चुन्नी से फांसी लगाई थी। परिवार वालों ने बताया कि अंजलि हाल ही में फाइनल ईयर ग्रेजुएशन परीक्षा (लाइब्रेरियन साइंस) में फेल हो गई थी, इस कारण डिप्रेशन में थी। परिवार वालों ने किसी तरह की कोई गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed