फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The driver murdered the five-year-old son of a transporter by slitting his throat.

Delhi News: चालक ने ट्रांसपोर्टर के पांच साल के बेटे की गला रेतकर की हत्या

Tue, 21 Oct 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
The driver murdered the five-year-old son of a transporter by slitting his throat.
नरेला इलाके की घटना, चालक के कमरे में मिला बच्चे का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला के सन्नोठ गांव में ट्रांसपोर्टर के पांच साल के बेटे की उसके चालक ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त तेजस के रूप में हुई है। बच्चे का शव चालक के कमरे से मिला है। घटना के बाद से आरोपी कार चालक भागा हुआ है।
पुलिस ने छानबीन करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3.30 बजे नरेला थाना पुलिस को न्यू सन्नोठ काॅलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर संजीव चौधरी ने अपने पांच साल के बेटे को अगवा होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर हैं और उनके पास सात-आठ चैंपियन गाड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि उनका पांच साल का बेटा तेजस घर के बाहर खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि बच्चे को उसके चालक नीटू के साथ उसके घर की ओर जाते हुए देखा गया था। नीटू ट्रांसपोर्टर के घर से कुछ दूरी पर रहता था। पुलिस की टीम उसके घर पर पहुंची। कमरे में बच्चे का लहूलुहान शव पड़ा था। बच्चे के गले को चाकू से रेता गया था। साथ ही ईंट से उसके सिर को कुचला गया था। उसके पेट में चाकू के घाव थे। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की और वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि तेजस दोपहर में घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिवाली के दिन शराब के नशे में नीटू और उनके दूसरे चालक वसीम के बीच झगड़ा हो गया था। नीटू ने वसीम की पिटाई कर दी। वसीम ने इसकी शिकायत अपने मालिक से की। इस बात की जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्टर ने दोनों को धमकाया और नीटू को दो चार थप्पड़ मारे। आशंका है कि धमकाने और थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर नीटू से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed